
1 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में होगा स्टॉक का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड (Best Agrolife Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से तय किए गए रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड (Best Agrolife Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से तय किए गए रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा
एक्सचेंज को दी जानकारी में बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी 16 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
मिलेंगे एक शेयर बोनस
बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने कहा कि निवेशकों को 2 शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। यह बोनस इश्यू एक रुपये के फेस वैल्यू पर दिया जाना है। कंपनी ने कहा कि 16 जनवरी ही इस बोनस इश्यू के लिए भी रिकॉर्ड डेट है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में 16 जनवरी को रहेगा। उन्हें बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
शेयर बाजार में किस तरह बीता एक साल
शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में यह शेयर 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 436 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस तेजी के बाद भी एक साल बेस्ट एग्रो लाइफ के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों का पोर्टफोलियो 24 प्रतिशत निगेटिव है। दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की गिरावट आई है।
तीन से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 70 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





