इस पेंट कंपनी के मुनाफे में 28% की उछाल, शेयरधारकों को मिलेगा तगड़ा डिविडेंड; अब रॉकेट बनेगा शेयर?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹335 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया है, जो पिछले साल की तुलना में 28% अधिक है
  • कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 16.8% हो गया है
  • बोर्ड ने प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है
Berger Paints

देश की दिग्गज पेंट कंपनी बर्जर पेंट इंडिया (Berger Paints India) ने अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों से बाजार को चौंका दिया है। कंपनी ने मंगलवार 12 मई को अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ (Net Profit) में सालाना आधार पर 27.8% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन और स्थिर राजस्व वृद्धि ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

शानदार वित्तीय नतीजे (Q4 Results)

कंपनी द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, बर्जर पेंट्स का शुद्ध लाभ (Net Profit) मार्च में समाप्त हुई तिमाही में बढ़कर ₹335 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹262 करोड़ था। राजस्व (Revenue) की बात करें तो कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू (Revenue from operations) 6.1% बढ़कर ₹2,868 करोड़ पर पहुंच गया।

EBITDA और मार्जिन

कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 12.6% बढ़कर ₹482 करोड़ रहा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.8% से सुधरकर 16.8% हो गया है, जो कंपनी की कुशल कार्यक्षमता को दर्शाता है।

निवेशकों के लिए डिविडेंड का तोहफा

बंपर मुनाफे के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए ₹4 प्रति इक्विटी शेयर (400%) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹1 की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आगामी 102वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है।

अभिजीत रॉय रहेंगे CEO

बर्जर पेंट्स के बोर्ड ने कंपनी के वर्तमान नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। कंपनी ने अभिजीत रॉय को अगले 4 सालों के लिए फिर से मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई 2027 से शुरू होकर 30 जून 2031 तक चलेगा। यह फैसला कंपनी की भविष्य की योजनाओं में निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

शेयर बाजार का हाल

अच्छे नतीजों के बावजूद मंगलवार (12 मई 2206) को शेयर बाजार में बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयरों में मामूली सुस्ती देखी गई। NSE पर कंपनी का शेयर 0.98% की गिरावट के साथ ₹489.00 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट मुनाफावसूली या बाजार के समग्र रुझान के कारण हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि के लिए कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने न केवल लाभ कमाया है, बल्कि अपने खर्चों को नियंत्रित कर मार्जिन में भी सुधार किया है। डिविडेंड और अनुभवी नेतृत्व का साथ मिलने से आने वाले समय में कंपनी के और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।