
RVNL ने दिया इस कंपनी को ₹79 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों में आई जान, शेयरों में 7.9% की तेजी
बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर (BCPL Railway Infrastructure) के शेयरों में आज 7.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों इस उछाल के पीछे की वजह रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) से मिला वर्क ऑर्डर है। कंपनी को 79 करोड़ रुपये का काम मिला है।
बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर (BCPL Railway Infrastructure) के शेयरों में आज 7.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों इस उछाल के पीछे की वजह रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) से मिला वर्क ऑर्डर है। कंपनी को 79 करोड़ रुपये का काम मिला है। बता दें, रेल विकास निगम लिमिटेड के इस प्रोजेक्ट के लिए बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने सबसे कम बोली लगाई है।

बीएसई में कंपनी का शेयर आज 79 रुपये के लेवल पर खुला था। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 7.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 81 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कंपनी को विजयवाड़ा डिविजन में यह काम मिला है। यह साउथ सेंट्रल रेलवे जोन के अंतर्गत आता है। रेल विकास निगम से मिले इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 79 करोड़ रुपये की है। बता दें, कंपनी को 18 महीने में इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा स्टॉक
बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 24 प्रतिशत घट चुका है। एक साल में बीसीपीएल रेलवे इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 119.91 रुपये और 52 वीक लो लेवल 60.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 127 करोड़ रुपये का है।
2 साल में यह रेलवे स्टॉक 27 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 56 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 55 प्रतिशत बढ़ा है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इस कंपनी जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। कंपनी ने तब एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। सितंबर 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.70 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2021 से 2023 के दौरान कंपनी ने हर शेयर पर 70 पैसे का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





