BCCL को Q1 में 68 करोड़ का नुकसान, शेयर में भारी गिरावट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • भारत कोकिंग कोल ने पहली तिमाही में 68.09 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया है
  • कारोबार के दौरान BCCL का शेयर 34.41 रुपये के निचले स्तर तक आ गया, जो 8.24 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है
Stock Crash
BCCL को Q1 में 68 करोड़ का नुकसान, शेयर में भारी गिरावट

कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयर बुधवार को 8 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। इस गिरावट की मुख्य वजह कंपनी का कमजोर तिमाही प्रदर्शन रहा। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को आश्चर्यजनक रूप से नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे मुनाफा हुआ था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 36.10 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 37.50 रुपये था। कारोबार के दौरान यह 34.41 रुपये के निचले स्तर तक आ गया, जो 8.24 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। वहीं, एनएसई पर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब यह स्टॉक 7 प्रतिशत नीचे 34.89 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बाजार का माहौल भी नहीं दे रहा साथ: आज वैसे भी शेयर मार्केट में माहौल खराब है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंक लुढ़क कर दिन के निचले स्तर 76660 को टच कर चुका है। बाजार को झकझोरने वाले कारणों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बैंकिंग तथा फार्मा शेयरों में बिकवाली मेन है।

IPO के बाद मल्टीबैगर रहा शेयर

BCCL के शेयर इस साल जनवरी में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे। कंपनी का आईपीओ 23 रुपये प्रति शेयर पर आया था और लिस्टिंग के दिन यह 45 रुपये पर खुला था, यानी 96 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया था। हालांकि, अब इस तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं।

साल 2026 में अब तक का प्रदर्शन: साल 2026 की शुरुआत से अब तक BCCL के शेयर में 10.45 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। पिछले एक महीने में यह 16 प्रतिशत टूटा है, जबकि एक हफ्ते में 5 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है।

BCCL के Q1 नतीजे

भारत कोकिंग कोल ने पहली तिमाही में 68.09 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया है। इससे पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 176.87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पिछली तिमाही (मार्च 2026) में भी कंपनी को 27.28 करोड़ रुपये का मुनाफा था।

कमाई पर क्या पड़ा असर: कंपनी की परिचालन आय इस तिमाही में 3,587.27 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 3,719.59 करोड़ रुपये से 3.55 प्रतिशत कम है। हालांकि पिछली तिमाही (मार्च 2026) के 3,282.95 करोड़ रुपये की तुलना में यह 9.3 प्रतिशत अधिक है।

EBITDA भी नकारात्मक रहा: कंपनी का EBITDA इस तिमाही में नकारात्मक रहा। EBITDA घाटा 64.47 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 191 करोड़ रुपये का EBITDA लाभ था।

उत्पादन और बिक्री में गिरावट: कंपनी का कोयला उत्पादन इस तिमाही में घटकर 6.56 मिलियन टन रह गया, जो पिछले साल 9.04 मिलियन टन था। वहीं कोयले की बिक्री (ऑफटेक) भी 8.98 मिलियन टन से घटकर 7.72 मिलियन टन पर आ गई।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BCCL को Q1 में 68 करोड़ का नुकसान, शेयर में भारी गिरावट