
सरकारी कंपनी के IPO पर पैसे लगाने की होड़, 46% मुनाफे के संकेत, अब लिस्टिंग का फंसा पेंच!
बता दें कि मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम और कंपनी की प्रोफाइल को देखते हुए लिस्टिंग को लेकर काफी उत्साह है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एक्सचेंज की ओर से लिस्टिंग डेट को लेकर क्या अंतिम फैसला लिया जाता है।
BCCL IPO: भारत कोकिंग कोल (BCCL) के IPO को लेकर निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। जिस लिस्टिंग का सभी को बेसब्री से इंतजार था, उसमें अब हल्की देरी हो सकती है। दरअसल, 15 जनवरी को शेयर बाजार बंद रहने के चलते IPO की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से BCCL का शेयर बाजार में डेब्यू तय तारीख से आगे खिसक सकता है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹10.6 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यह करीबन 46 पर्सेंट मुनाफे के साथ लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। दो दिन में इस आईपीओ को करीबन 34 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
क्या है वजह
जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव होने की वजह से BSE और NSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी। यह दिन सिर्फ बाजार बंद रहने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे सेटलमेंट हॉलिडे भी माना जाएगा। ऐसे में IPO से जुड़े अहम काम, जैसे रिफंड की प्रक्रिया और डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होना, समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। आमतौर पर IPO बंद होने के बाद ये सभी स्टेप्स एक तय क्रम में पूरे होते हैं, लेकिन बीच में छुट्टी आने से यह चक्र टूट सकता है।
टेंटेटिव लिस्टिंग डेट 16 जनवरी
BCCL IPO की टेंटेटिव लिस्टिंग डेट 16 जनवरी रखी गई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए बाजार के जानकारों का मानना है कि अब इसकी लिस्टिंग 19 जनवरी तक टल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो निवेशकों को शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होने के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, एक्सचेंज या कंपनी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए निवेशकों को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।
जबरदस्त सब्सक्रिप्शन
बता दें कि भारत कोकिंग कोल का IPO निवेशकों के बीच पहले ही जबरदस्त चर्चा में रहा है और इसे शानदार सब्सक्रिप्शन मिला है। आज दूसरे दिन कंपनी के आईपीओ को करीबन 33.89 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें कि मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम और कंपनी की प्रोफाइल को देखते हुए लिस्टिंग को लेकर काफी उत्साह है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एक्सचेंज की ओर से लिस्टिंग डेट को लेकर क्या अंतिम फैसला लिया जाता है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



