महारत्न कंपनी का 2026 में आएगा IPO, ₹1300 करोड़ जुटाने की तैयारी, पैसा लेकर रहें तैयार
BCCL IPO: 2026 का साल आईपीओ के लिहाज से काफी बड़ा रहने वाला है। रिलायंस जियो से लेकर एनएसई तक कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ अगले साल आ सकते हैं। इस में एक नाम सरकारी कंपनी बीसीसीएल (भारत कुकिंग कोल लिमिटेड) का भी है।

BCCL IPO: 2026 का साल आईपीओ के लिहाज से काफी बड़ा रहने वाला है। रिलायंस जियो से लेकर एनएसई तक कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ अगले साल आ सकते हैं। इस में एक नाम सरकारी कंपनी बीसीसीएल (भारत कुकिंग कोल लिमिटेड) का भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया के निवेश वाली कंपनी का आईपीओ अगले दो हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह 2026 का पहला बड़ा आईपीओ होगा।
क्या है आईपीओ का साइज
कोल इंडिया की सब्सडियरी बीसीसीएल एक महारत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के आईपीओ का साइज 1300 करोड़ रुपये का है। प्री लिस्टिंग से पहले कंपनी का वैल्यूएशन 13000 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कोल इंडिया आईपीओ के जरिए बीसीसीएल में अपनी हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत घटा सकता है। जोकि 46.57 करोड़ शेयर के बराबर है। यानी कंपनी आईपीओ के जरिए कोई नया शेयर नहीं जारी करेगी।
आईसीआईसीआई सिक्योर्टीज और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। केफिन टेक्नोलॉजी को कंपनी ने रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। बता दें, कंपनी को अभी 6 स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने बाकि हैं। बीसीसीएल को यह पोजीशन आईपीओ के पहले भरने की जरूरत है।
क्या करती है भारत कुकिंग कोल कंपनी
कुंकिक कोल का उत्पादन करने वाली एक महत्वपूर्ण कंपनी है। यह स्टील के उत्पादन में उपयोग होता है। कंपनी नॉन कुकिंक कोल का भी मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।
आर्थिक स्थिति कैसी?
2025 के वित्त वर्ष में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से करीब 14000 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 1240 करोड़ रुपये रहा। वहीं, नेट वर्थ बढ़कर 6551 करोड़ रुपये पहुंच गया। दो साल पहले कंपनी की नेट वर्थ 3791 करोड़ रुपये थी। यह एक कर्ज मुक्त कंपनी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


