
खुलने से पहले ही 60% प्रीमियम पर शेयर, प्राइस बैंड ₹23, साल का है पहला मेनबोर्ड IPO
निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹13,800 का होगा। यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रही है।
BCCL IPO 2026: भारत कोकिंग कोल (BCCL) IPO 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL), जो 9 जनवरी को निवेशकों के लिए खुलेगा। यह आईपीओ 13 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। BCCL आईपीओ का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। कुल ₹1,071 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर बाजार में पहले से ही अच्छी चर्चा है, क्योंकि BCCL, महारत्न पीएसयू कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। ऐसे में सरकारी कंपनी के इस इश्यू को लेकर रिटेल निवेशकों से लेकर बड़े संस्थागत निवेशकों तक की नजर बनी हुई है।
ग्रे मार्केट में गजब की तेजी
ग्रे मार्केट में भी BCCL आईपीओ का जोश देखने को मिल रहा है। 5 जनवरी, सोमवार को इसका GMP बढ़कर ₹14 तक पहुंच गया। मौजूदा संकेतों के मुताबिक, BCCL के शेयर अपने ऊपरी इश्यू प्राइस ₹23 से लगभग 60 फीसदी ज्यादा है। Investorgain के अनुसार, अब तक इसका न्यूनतम GMP ₹13 और अधिकतम ₹16.5 रहा है, जिससे निवेशकों में मुनाफे की उम्मीद मजबूत दिख रही है।
क्या है डिटेल
निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹13,800 का होगा। यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रही है। यानी इस इश्यू से मिलने वाली पूरी रकम प्रमोटर को मिलेगी, कंपनी के पास सीधे नहीं जाएगी। इश्यू स्ट्रक्चर के तहत 50 फीसदी हिस्सा QIBs के लिए, 15 फीसदी NIIs के लिए और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है। कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए भी अलग कोटा रखा गया है।
कंपनी का कारोबार
कंपनी के कारोबार की बात करें तो BCCL कच्चे कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल, वॉश्ड कोल और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। इसके ग्राहक मुख्य रूप से स्टील, पावर और सीमेंट सेक्टर से जुड़े हैं। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, FY2025 में BCCL देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी रही, जिसकी घरेलू उत्पादन में हिस्सेदारी करीब 58.5 फीसदी थी। आईपीओ के लिए IDBI कैपिटल और ICICI सिक्योरिटीज बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और कंपनी के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने प्रस्तावित हैं।





