1 पर 1 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर, 140% बढ़ा है मुनाफा

Feb 16, 2026 12:49 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेजेल इंटरनेशनल 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज करके 19 फरवरी 2026 कर दी है। कंपनी के शेयर 5 साल से कम में 460% से अधिक चढ़ गए हैं।

1 पर 1 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, रॉकेट सा उड़ गया यह शेयर, 140% बढ़ा है मुनाफा

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बेजेल इंटरनेशनल के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 73.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तेज उछाल आया है। बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में करीब 140 पर्सेंट बढ़ा है।

1 पर 1 बोनस शेयर बांटेगी कंपनी
बेजेल इंटरनेशनल लिमिटेड (Bazel International) अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटेगी। बेजेल इंटरनेशनल ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज की है। कंपनी ने पहले बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 13 फरवरी 2026 फिक्स की थी, जिसे अब रिवाइज करके 19 फरवरी 2026 कर दिया है।

करीब 140% बढ़ा है बेजेल इंटरनेशनल का मुनाफा
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बेजेल इंटरनेशनल का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 139.89 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 52.19 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 21.76 लाख रुपये था। चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में बेजेल इंटरनेशनल का मुनाफा 149.59 लाख रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 119.87 लाख रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.20 पर्सेंट बढ़कर 114.05 लाख रुपये पहुंच गया है।

460% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
बेजेल इंटरनेशनल (Bazel International) के शेयर 5 साल से कम में 460 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 27 अगस्त 2021 को 12.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 16 फरवरी 2026 को 73.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 90 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 95 पर्सेंट का उछाल आया है। इस साल अब तक बेजेल इंटरनेशनल के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। बेजेल इंटरनेशनल के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 40 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 50.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 91 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;