Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bayer CropScience Ltd will give 90 rupee dividend record date this week
1 शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

1 शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

संक्षेप: Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते कई कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। उन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी Bayer CropScience Ltd है।

Sun, 9 Nov 2025 02:10 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते कई कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। उन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी Bayer CropScience Ltd है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर इश बार 90 रुपये का डिविडेंड दिया जा रहा है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी हफ्ते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर शेयर पर मिलेंगे 90 रुपये का डिविडेंड

एक्सचेंज को दी जानकारी में Bayer CropScience Ltd ने बताया है कि एक शेयर पर 90 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 14 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:1 पर 5 शेयर बोनस, 10 हिस्सों में स्टॉक बांटने की तैयारी

2001 से डिविडेंड दे रही है कंपनी

इससे पहले कंपनी के शेयर 7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। जिसके बाद योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 125 रुपये का फायदा हुआ था। बता दें, Bayer CropScience Ltd ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को बांटा गया था।

ये भी पढ़ें:इस रेलवे स्टॉक के पास ₹30000 करोड़ का काम, मुंबई मेट्रो का भी मिला वर्क ऑर्डर

शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है कंपनी

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर कंपनी के शेयर बीएसई में 3.42 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4595.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में अबतक यह स्टॉक 30 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 6728.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4220.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 20652 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।