शानदार तिमाही नतीजे, डिविडेंड का ऐलान...अचानक डिमांड में आया ₹65 वाला शेयर

Jan 13, 2026 08:14 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को बड़ा मुनाफा हुआ है। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक के इक्विटी शेयरों पर 10 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड यानी 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर एक रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है।

शानदार तिमाही नतीजे, डिविडेंड का ऐलान...अचानक डिमांड में आया ₹65 वाला शेयर

Bank of Maharashtra share: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 26.5 प्रतिशत बढ़कर 1,779 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। बैंक ने कहा कि एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 1,406 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 8277 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 7112 करोड़ रुपये थी। बैंक ने तिमाही में 7344 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की जबकि एक साल पहले यह 6325 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 16 प्रतिशत बढ़कर 3422 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में यह 2943 करोड़ रुपये थी।

डिविडेंड का ऐलान

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ निधु सक्सेना ने कहा कि निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक के इक्विटी शेयरों पर 10 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड यानी 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर एक रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दे दी है। बैंक दिसंबर 2025 के आखिर तक ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) को ग्रॉस लोन के 1.60 प्रतिशत तक कम करने में कामयाब रहा, जो एक साल पहले इसी समय में 1.80 प्रतिशत था।

शेयर परफॉर्मेंस

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर की बात करें तो यह 63.83 रुपये के मुकाबले मंगलवार को करीब 2 पर्सेंट चढ़कर 65.08 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 65.60 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते के हाई के करीब है। 5 जनवरी को शेयर 65.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र एक मजबूत बुलिश टेक्निकल स्ट्रक्चर दिखा रहा है, जो एक अच्छी तरह से परिभाषित अपट्रेंड में ट्रेड कर रहा है। मास्टर कैपिटल सर्विसेज ने कहा कि शेयर की कीमतों ने हाल ही में एक प्रमुख रेजिस्टेंस जोन को तोड़ा है, जो मार्केट सेंटिमेंट में एक निर्णायक बदलाव का संकेत देता है और आगे की तेजर की संभावना के लिए दरवाजा खोलता है।

खास बात यह है कि शेयर अपने 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के EMA से ऊपर आराम से ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म टाइमफ्रेम में मजबूत ट्रेंड अलाइनमेंट को दिखाता है। मास्टर ने आगे कहा कि हम 63.50 रुपये पर आंशिक खरीदारी और बाकी 59 रुपये के करीब गिरावट पर खरीदने की सलाह देते हैं, जिसका टारगेट प्राइस 72-75 रुपये और स्टॉप लॉस 56 रुपये है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,