82 रुपये के शेयर को खरीदने की मची लूट, मुनाफे में 27% का आया है उछाल
मुख्य बातें
- चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून अवधि में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये हो गया
- बीएर्सइ पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर की पिछली कीमत 82 रुपये के मुकाबले 2.87% बढ़कर 84.35 रुपये पर पहुंच गई
Bank of maharashtra share: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून अवधि में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 1,593 करोड़ रुपये मुनाफा अर्जित किया था। तिमाही नतीजे के बीच बैंक के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई।
90 रुपये से कम है कीमत
बीएर्सइ पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर की पिछली कीमत 82 रुपये के मुकाबले 2.87% बढ़कर 84.35 रुपये पर पहुंच गई। इंट्रा-डे में शेयर 87.40 रुपये तक पहुंच गया था। जून 2026 में शेयर 94.50 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। सितंबर 2025 में शेयर की कीमत 51.71 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
बैंक की आय और ब्याज से कमाई
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 9,063 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 7,879 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 8037 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 7,054 करोड़ रुपये थी।
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर कुल कर्ज की 1.45 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछले वर्ष 1.74 प्रतिशत थी। इसी तरह नेट एनपीए भी वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में घटकर 0.13 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 0.18 प्रतिशत था।
बैंक का लोन 27 प्रतिशत बढ़ा
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का कुल लोन सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 3.06 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के अंत में बैंक का बकाया लोन 2.41 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही में बैंक का कॉरपोरेट लोन भी 21 प्रतिशत बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा।
बैंक ने बताया कि इस तिमाही में उसकी कुल जमा राशि 13 प्रतिशत बढ़कर 3.44 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में यह 3.05 लाख करोड़ रुपये थी। बैंक का कुल कारोबार (कुल लोन और डिपॉजिट) 19 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 30 जून, 2025 को 5.46 लाख करोड़ रुपये था।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

