
शानदार तिमाही नतीजे के बावजूद क्रैश हुआ यह शेयर, 60 रुपये के नीचे भाव
Bank of maharashtra share: शानदर तिमाही नतीजे के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बैंक के शेयर 55.18 रुपये पर थे। यह शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 4.15% बढ़कर बंद हुआ।
Bank of maharashtra share: सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। शानदर तिमाही नतीजे के बीच बैंक के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बैंक के शेयर 55.18 रुपये पर थे। यह शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 4.15% बढ़कर बंद हुआ।
बैंक का नेट प्रॉफिट कितना?
इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का पिछले वर्ष इसी तिमाही में प्रॉफिट 1,327 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसने 7,128 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,017 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कुल आय 6,809.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,973.61 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सितंबर, 2025 के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को कुल ऋण के 1.72 प्रतिशत तक कम करने में सफल रहा, जो सितंबर, 2024 के अंत में 1.84 प्रतिशत था। इसी प्रकार नेट एनपीए दूसरी तिमाही के अंत में 0.2 प्रतिशत से घटकर 0.18 प्रतिशत हो गया।
लोन ग्रोथ करीब 17 पर्सेंट
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बैंक का लोन ग्रोथ 16.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 30 सितंबर 2024 तक कुल अग्रिम 2.17 लाख करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि उसकी कुल जमा राशि 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3.09 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में यह 2.76 लाख करोड़ रुपये थी। बैंक का कुल कारोबार 14.2 प्रतिशत बढ़कर 5.64 लाख करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.94 लाख करोड़ रुपये था। बैंक का चालू खाता एवं बचत खाता में कुल जमा का 50.35 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के अंत में यह 49.29 प्रतिशत था।





