Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़bank of america leaked confidential information related to a block deal sebi has issued a notice
बैंक ऑफ अमेरिका ने लीक कर दी ब्लॉक डील से जुड़ी गुप्त जानकारी, SEBI ने भेजा नोटिस

बैंक ऑफ अमेरिका ने लीक कर दी ब्लॉक डील से जुड़ी गुप्त जानकारी, SEBI ने भेजा नोटिस

संक्षेप:

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने नवंबर में बैंक ऑफ अमेरिका को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बैंक ने 2024 में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों की बिक्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारी का अनुचित प्रसार किया।

Jan 08, 2026 10:43 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बैंक ऑफ अमेरिका ने 180 मिलियन डॉलर के एक ब्लॉक डील से जुड़ी गुप्त और महत्वपूर्ण जानकारी गलत तरीके से साझा की। साथ ही, बाद में जांचकर्ताओं को गलत जानकारी दी। यह आरोप सेबी ने बैंक ऑफ अमेरिका पर लगाया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें इस मामले से परिचित लोगों का हवाला दिया गया है। वर्ष 2024 में, रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दी थी कि इस मामले की आंतरिक जांच के बीच बैंक ऑफ अमेरिका के तीन निवेश बैंकरों ने भारत में कंपनी छोड़ दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने नवंबर में बैंक ऑफ अमेरिका को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बैंक ने 2024 में आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों की बिक्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारी का अनुचित प्रसार किया। नियामक के मुताबिक, डील टीम के सदस्यों ने उन कर्मचारियों के साथ यह गोपनीय विवरण साझा किए, जो लेनदेन को अंजाम देने में सीधे शामिल नहीं थे।

अन्य आरोप

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि SEBI का आरोप है कि बैंक ने संदिग्ध सूचना लीक के बारे में पूछे गए सवालों के गलत जवाब दिए और संवेदनशील पूंजी बाजार जानकारी के लीक होने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू करने में विफल रहा।

बैंक ऑफ अमेरिका का रिएक्शन

जर्नल के मुताबिक, बैंक ऑफ अमेरिका नियामक के निष्कर्षों का जवाब तैयार करने की प्रक्रिया में है और उससे कई मिलियन डॉलर का समझौता करने की उम्मीद की जा रही है।

इस समझौते में वह किसी भी तरह के गलत काम को स्वीकार या नकारे बिना समाधान चाहेगा। पिछले साल एक व्हिसलब्लोअर शिकायत के बाद जब यह मामला उजागर हुआ था, तब बैंक ऑफ अमेरिका के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया था कि बैंक को इन आरोपों का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।

नियम का उल्लंघन

बाजार की घोषणा से पहले गुप्त और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से कुछ चुनिंदा निवेशकों को अनुमानित मूल्य परिवर्तन से फायदा हो सकता है। भारत और कई अन्य देशों में ऐसा करना प्रतिबंधित है।

बैंक की बदलती कहानी

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह भी बताया कि शुरू में बैंक ऑफ अमेरिका ने SEBI को बताया कि ब्लॉक ट्रेड के मामले में उसकी प्रक्रियाएं नियमों के अनुकूल थीं, लेकिन बाद में आंतरिक समीक्षा के बाद उसने अपना जवाब बदल दिया और रिकॉर्ड दिखाए कि कोर डील टीम से बाहर के व्यक्तियों ने भी इस लेनदेन के बारे में निवेशकों के साथ बातचीत की थी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,