Bank holidays: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, लगातार 3 दिन है छुट्टी, फटाफट - फटाफट यहां करें चेक
Bank holidays in March 2026: मार्च के इस हफ्ते में कई छुट्टियां हैं। जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 4 दिन आपके आस-पास बैंक बंद रह सकते हैं। इस दौरान ईद, उगडी, गुड़ी पाडवा जैसे त्योहार हैं।

Bank holidays in March 2026: मार्च के इस हफ्ते में कई छुट्टियां हैं। जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 4 दिन आपके आस-पास बैंक बंद रह सकते हैं। इस दौरान ईद, उगडी, गुड़ी पाडवा जैसे त्योहार हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके आस-पास का बैंक बंद या खुला। आइए जानते हैं कि किस दिन किस राज्य में बैंक कर्मियों की इन त्योहारों की वजह से छुट्टी रहेगी।
17 मार्च 2026 - इस दिन शद्ब-ए-कद्र के त्योहार की वजह से जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च 2026- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर में गुड़ी पाडवा, उगडी, तेलगु न्यू ईयर की वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
20 मार्च 2026 - इस जम्मू कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक ईद के त्योहार की वजह से बैंक की ब्रांच में कोई भी लेन-देन नहीं होगा। इन जगहों को छोड़कर अन्य राज्यों में बैंक इस दिन खुले रहेंगे।
21 मार्च 2026 - असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागलैंड, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, उत्तर प्रदेश, श्रीनगर में ईद की छुट्टी रहेगी।
मार्च में और कौन सी और छुट्टी
22 मार्च को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का सप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 26 मार्च को श्री राम नवमी के त्योहार की वजह से मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च 2026 - मध्य प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी (चैत्र दशमी) की वजह से छुट्टी रहेगी।
28 मार्च 2026 - को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च 2026 - महावीर जयंती के त्योहार की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


