Bank Holiday: कल बुधवार 22 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी
मुख्य बातें
- Bank Holiday on Wednesday 22 July 2026: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
- अगर आप कल 22 जुलाई बुधवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक ब्रांच खुली है या बंद हैं

Bank Holiday on Wednesday 22 July 2026: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 जुलाई बुधवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक ब्रांच खुली है या बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल कहां और क्यों बंद रहेंगे सभी बैंक।
कल बुधवार 22 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल बुधवार 22 जुलाई को बैंक त्रिपुरा राज्य में बंद रहेंगे। यहां सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। त्रिपुरा में बैंक खारची पूजा के कारण बंद रहेंगे। खारची पूजा भारत के त्रिपुरा राज्य का एक प्रमुख हिंदू और आदिवासी त्योहार है, जो हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है।
सात दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में चौदह देवताओं यानी चतुर्दश देवता की पूजा की जाती है और धरती माता को शुद्ध करने के लिए पूजा की जाती है। इस साल खारची पूजा 22 जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन 28 जुलाई को होगा। इस दौरान त्रिपुरा के चतुर्दश देवता मंदिर में पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह त्योहार सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि त्रिपुरा की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को भी दर्शाता है।
क्या बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?
त्रिपुरा को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। खारची पूजा एक राज्य का लोकल त्योहार जिसके कारण त्रिपुरा में ही बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।
जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
22 जुलाई 2026 - बुधवार
बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 जुलाई - चौथा शनिवार
चौथे शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 जुलाई - रविवार
वीकली हॉलिडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।


