Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 25 अगस्त की छुट्टी
मुख्य बातें
- Bank Holiday Tuesday 25 August 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
- अगर आप कल 25 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday Tuesday 25 August 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 25 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल मंगलवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल मंगलवार 25 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल मंगलवार 25 अगस्त को केरल राज्य में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। केरल में बैंक प्रथम ओणम और मिलाद-उन-नबी के कारण बंद रहने वाले हैं। केरल के अलावा बैंक देश के बाकि सभी राज्यों में खुले रहेंगे।
ओणम भारत के केरल राज्य का सबसे बड़ा फसल उत्सव है। यह त्योहार राजा महाबली के स्वागत और उनके सुनहरे शासनकाल की याद में हर साल मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत अथम नामक पहले दिन से होती है, जिसमें लोग अपने घरों को रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली से सजाते हैं। पारंपरिक नृत्य करते हैं और नए कपड़े पहनते हैं।
आंध्र प्रदेश में बदला छुट्टी का दिन
आंध्र प्रदेश में पहले ईद-ए-मिलाद के कारण कल मंगलवार 25 अगस्त को छुट्टी थी लेकिन सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी। पहले यह छुट्टी 25 अगस्त 2026 को तय थी, जिसे बदलकर अब 26 अगस्त 2026 बुधवार कर दिया गया है। वक्फ बोर्ड ने चांद दिखने की स्थिति के अनुसार तारीख में बदलाव किया है। अब आंध्र प्रदेश में मंगलवार की जगह बुधवार को सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे। मिलाद-ए-शरीफ, जिसे ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है, पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए एक बहुत ही पवित्र दिन है। यह दिन इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर, हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी और उनकी याद में मनाया जाता है।
देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?
केरल को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार, राजस्थान में बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा। प्रथम ओणम के कारण केरल में बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
25 अगस्त - मंगलवार
25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम , केरल में मिलाद-उन-नबी, ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त - बुधवार
26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, भोपाल - मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल - मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त - शुक्रवार
28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।


