Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद के कारण बंद हैं बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday Today Wednesday 26 August 2026: आज बुधवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं
  • अगर आप आज बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday
Bank Holiday Today : आज इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद के कारण बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday Today Wednesday 26 August 2026: आज बुधवार को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं। अगर आप आज बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक आज बैंक देश के अधिकतर राज्यों में ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के कारण बंद है। इन राज्यों की गिनती में महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना आदि शामिल है। यहां जानिये आज किन राज्यों में बैंक बंद हैं।

आज बुधवार 26 अगस्त को बंद हैं बैंक

आज बुधवार 26 अगस्त को बैंक महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद के कारण बंद रहने वाली हैं। इसके अलावा तिरुवोनम के कारण केरल में बैंक बंद हैं। आज इन राज्यो में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे।

ईद-ए-मिलाद या बारावफात या मिलाद-उन-नबी

ईद-ए-मिलाद, जिसे बारावफात या मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है। नमाज और दुआ की जाती है और जुलूस निकाले जाते हैं।

तिरुवोनम केरल में मनाया जाने वाला ओणम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह त्योहार केरल के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले मलयाली समुदाय के लोग भी मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन केरल के प्राचीन और लोकप्रिय राजा महाबली हर साल अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर लौटते हैं। थिरुवोनम के कारण केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं।

आज इन राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी

आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, असम में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी और बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

26 अगस्त - बुधवार

26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, भोपाल - मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त - शुक्रवार

28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद के कारण बंद हैं बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट