बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर में है छुट्टी, 14 अप्रैल को और कौन से हैं त्योहार?
Bank Holiday Today: आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है। इस गजेटेड हॉलीडे के दिन बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर और शेयर बाजार बंद रहेंगे, लेकिन ATM, UPI, अस्पताल और दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही, बैसाखी और अन्य क्षेत्रीय त्योहार भी मनाए जाएंगे।

14 अप्रैल को भारत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण गजटेड छुट्टी होती है। इस कारण बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर तक बंद रहेंगे। RBI के हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, यह कई राज्यों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी होती है। इस दिन भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में पूरे देश में मनाई जाती है।
14 अप्रैल को क्या खुला रहेगा?
डिजिटल बैंकिंग: नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM पूरी तरह काम करेंगे।
जरूरी सेवाएं: अस्पताल, दवा दुकानें और परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
दुकानें और निजी व्यवसाय: अधिकतर इलाकों में दुकानें और प्राइवेट कारोबार खुले रह सकते हैं।
14 अप्रैल को क्या-क्या बंद रहेगा?
अंबेडकर जयंती केंद्र सरकार की सार्वजनिक छुट्टी है, इसलिए आज अधिकांश राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। कैश डिपॉजिट, निकासी और चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आज आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
दूसरी ओर सरकारी दफ्तरों में भी कोई कामकाज नहीं होगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा डाकघर, कोर्ट, PSU, स्कूल-कॉलेज और भारतीय दूतावास बंद रहेंगे।
आज शेयर बाजार भी बंद रहेगा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण बंद रहेगा। आज बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी, सिक्योरिटीज लेंडिंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीदों की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कल यानी 15 अप्रैल से बाजार सामान्य समय पर खुलेंगे।
14 अप्रैल को और कौन-से त्योहार हैं?
आज 14 अप्रैल को बैसाखी, विशुवा संक्रांति, बिजू , बुइसू , तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू और चैराओबा भी मनाए जा रहे हैं। Drik पंचांग के अनुसार, आज बैसाखी का पावन त्योहार है। यह फसल उत्सव विशेष रूप से पंजाब में धूमधाम से मनाया जाता है और इसे सिख नव वर्ष भी कहा जाता है। 1699 में गुरु गोबिंद सिंह ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। ऐसी मान्यता है कि उन्होंने ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सबको बराबर बताया।
बैंकों में अगली छुटी कब और कहां है
15 अप्रैल बुधवार को बंगाली नव वर्ष दिवस (नबाबरशा) / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस के अवसर पर अगरतला, बेलापुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बंद रहेंगे। जबकि, 16 अप्रैल गुरुवार को बोहाग बिहू के कारण ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


