Bank Holiday: कल तीसरे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 18 जुलाई की छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday on Saturday 18 July 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
  • अगर आप कल 18 जुलाई को तीसरे शनिवार के दिन बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं
Bank Holliday

Bank Holiday on Saturday 18 July 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 18 जुलाई को तीसरे शनिवार के दिन बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाना मुश्किल होता है। वह ज्यादातर शनिवार आने का इंतजार करते हैं। क्या आप भी कल बैंक ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं? यहां जानिये कल किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टी क्यों दी है।

कल शनिवार 18 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल तीसरे शनिवार 18 जुलाई को बैंक सिक्किम में बंद रहने वाले हैं। यहां शनिवार को सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। सिक्कीम के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

18 जुलाई महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन द्रुकपा त्शे-जी के कारण सिर्फ सिक्कीम में बैंक बंद रहेंगे। देश में बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी त्योहार मनाया जाएगा। यह एक बौद्ध त्योहार है। यह भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के बाद अपने पहले पांच शिष्यों को सारनाथ में दिए गए पहले उपदेश की याद में मनाया जाता है। इस दिन बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु मठों में जाकर प्रार्थनाएं करते हैं। सिक्कीम में इस दिन सरकारी छुट्टी होती है।

आज 17 जुलाई को इस राज्य में बंद हैं बैंक

आज शुक्रवार को मेघालय में बैंक बंद हैं। यहां यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। यू तिरोत सिंग 19वीं सदी की शुरुआत में मेघालय की खासी पहाड़ियों में आदिवासी राजा थे। वह देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

18 जुलाई 2026 - शनिवार

सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

19 जुलाई - रविवार

वीकली हॉलिडे के दिन कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

22 जुलाई 2026 - बुधवार

बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

25 जुलाई - चौथा शनिवार

चौथे शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

26 जुलाई - रविवार

वीकली हॉलिडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।