Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक, जानिये क्यों नहीं खुलेंगी ब्रांच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday Saturday 22 August 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
  • अगर आप कल 22 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday
Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday Saturday 22 August 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि कल चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। तब ब्रांच में सामान्य दिनों की तरह काम होता है। यहां जानिये अगस्त महीने में अब कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो ध्यान दें कि कल 22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। बैंकिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, इस दौरान UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य दिनों की तरह मिलती रहेगी। इसलिए ब्रांच जाकर होने वाला कोई जरूरी काम है तो उसे पहले ही निपटा लें।

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

22 अगस्त - शनिवार

22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त - रविवार

23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त - मंगलवार

25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम , केरल और विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी - ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त - बुधवार

26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, भोपाल - मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल - मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त - शुक्रवार

28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक, जानिये क्यों नहीं खुलेंगी ब्रांच