आज बैंक न जाएं इन राज्यों के लोग, इस वजह से बंद रहेंगी सेवाएं; घर बैठे ऐसे करें सारे बैंकिंग काम
Bank Holiday Alert: 15 अप्रैल 2026 को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM और मोबाइल ऐप्स पूरी तरह चालू रहेंगे, जिससे सभी जरूरी लेन-देन आसानी से किए जा सकते हैं।

Bank Holiday Today 15 April: 15 अप्रैल 2026 को देश के कई राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल सकाता है, क्योंकि कई राज्यों में इस दिन को क्षेत्रीय नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके कारण बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है। RBI (Reserve Bank of India) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार वेस्ट बंगाल (West Bengal), असम (Assam), केरल (Kerala) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बैंक बंद रहेंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
किन फेस्टिवल के कारण बंद रहेगी बैंक?
पोहेला बैशाख (Pohela Boishakh) यह बंगाली नववर्ष है, जो मुख्य रूप से वेस्ट बंगाल (West Bengal) में मनाया जाता है, जिसके चलते इस प्रदेश में बैंक बंद रहेगा। वहीं, बोहग बिहू (Bohag Bihu) असमिया नववर्ष और सबसे बड़ा त्योहार है, जो असम (Assam) में मनाया जाता है। इसे रोंगाली बिहू भी कहा जाता है। विशू (Vishu) केरल का नववर्ष त्योहार है, जो केरल (Kerala) में खास तौर पर मनाया जाता है।
हिमाचल दिवस (Himachal Day) को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इसके चलते हिमाचल में बैंकों का काम ठप रहेगा। 15 अप्रैल को देश के अलग-अलग राज्यों में नए साल या स्थापना दिवस से जुड़े ये बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए उन राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि, अच्छी बात यह है कि ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। आप गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe), पेटीएम, नेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य जरूरी काम कर सकते हैं।
16 अप्रैल को भी छुट्टी
इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़े किसी काम के लिए ब्रांच जाना है, तो पहले अपने राज्य का छुट्टी कैलेंडर जरूर चेक कर लें और उसी हिसाब से प्लान बनाएं। वहीं, 16 अप्रैल को Bohag Bihu के कारण कुछ जगहों पर छुट्टियां जारी रह सकती हैं, लेकिन 18 अप्रैल (शनिवार) को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


