Bank Holiday March 2026: होली की कब है छुट्टी? मार्च में कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

Mar 03, 2026 08:44 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Bank Holiday March: मार्च 2026 के महीने में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लीजिए। मार्च में ही होली, ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 5 रविवार भी होंगे, जो 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को पड़ रहे हैं।

Bank Holiday March 2026: होली की कब है छुट्टी? मार्च में कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

Bank Holiday March: मार्च 2026 के महीने में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लीजिए। देशभर के बैंकों में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और आयोजनों के चलते बंदी रहेगी। मार्च में ही होली, ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 5 रविवार भी होंगे, जो 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को पड़ रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में अगर आपको बड़ी रकम जमा करनी है या चेक भुगतान कराना है, तो पहले ही प्लान बना लें ताकि परेशानी न हो।

मार्च के किस दिन, क्यों और बैंक बंद रहेंगे

2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। उसके अगले दिन 3 मार्च को देशभर के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल में धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, 4 मार्च को होली के त्योहार पर दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

13 मार्च को सिर्फ मिजोरम में छुट्टी

13 मार्च को सिर्फ मिजोरम में चापचार कुट के मौके पर छुट्टी रहेगी। 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे। 19 मार्च काफी अहम दिन है, जब महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और राजस्थान समेत कई राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगू नव वर्ष के चलते बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा की छुट्टी रहेगी। अगले दिन 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार देश के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाएगा, जिसकी वजह से दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत लगभग सभी राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।

रामनवमी पर बैंक रहेंगे बंद

राम नवमी के मौके पर 26 मार्च को महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 27 मार्च को मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में छुट्टी रहेगी। महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और कई अन्य राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

हालांकि, इन दिनों बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। आप एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और दूसरे जरूरी काम निपटा सकते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,