Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 2 अक्टूबर की छुट्टी
मुख्य बातें
- Bank Holiday Friday 2 October 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
- अगर आप कल 2 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday Friday 2 October 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 2 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जान लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को बैंक सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल शुक्रवार 2 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल शुक्रवार 2 अक्टूबर को बैंक देश के सभी राज्यों में बंद रहेंगे। कल पूरे देश मे सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। कल बैंक महात्मा गांधी जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं।
महात्मा गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मनाई जाती है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को अपने जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन का आधार बनाया। उन्होंने बिना हिंसा के संघर्ष के जरिए देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। यह दिन हमें उनके विचारों को याद करने और समाज में शांति, स्वच्छता, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
अक्टूबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या
10 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी
महा सप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
19 अक्टूबर, सोमवार- दशहरा और दुर्गा पूजा
दशहरा (महाष्टमी), महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा
विजयादशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं।
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा
विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार
महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती
लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सुविधा भी आमतौर पर उपलब्ध रहेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

