Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 17 जुलाई की छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday on Friday 17 July 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
  • अगर आप कल 17 जुलाई को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं
Bank Holiday

Bank Holiday on Friday 17 July 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 17 जुलाई को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आज गुरुवार को बैंक ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग रथयात्रा और हरेला त्योहार के कारण बैंक ब्रांच नहीं खुली थी। यहां जानिये कल किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टी क्यों दी है।

कल शुक्रवार 17 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल शुक्रवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। यू तिरोत सिंग 19वीं सदी की शुरुआत में मेघालय की खासी पहाड़ियों में स्थित नोंगखलाव एरिया के आदिवासी राजा थे। वह देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। जब अंग्रेजों ने सड़क बनाने के बहाने उनकी जमीन और जंगलों पर कब्जा करना चाहा, तो तिरोत सिंग ने उनके खिलाफ जंग छेड़ दी। बंदूक और बारूद से लैस ब्रिटिश सेना के सामने उनके पास केवल पारंपरिक तीर-कमान, ढाल और तलवारें थीं, फिर भी उन्होंने जंगलों और पहाड़ों के बीच छिपकर लगभग चार साल तक अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था।

आज गुरुवार 16 जुलाई को इन राज्यों में बंद रहे बैंक

आज बैंक ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में बंद रहे। इन तीनों राज्यों में बैंक ब्रांच रथ यात्रा, कांग रथजात्रा और हरेला त्योहार के कारण नहीं खोली गईं। कल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे और मेघालय के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

18 जुलाई 2026 - शनिवार

18 जुलाई महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन तब सिर्फ सिक्कीम में बैंक बंद रहेंगे। सिक्कीम के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी त्योहार मनाया जाएगा। यह एक बौद्ध त्योहार है। माना जाता है कि यह त्योहार भगवान बुद्ध के सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को पहला उपदेश देने की याद में मनाया जाता है।

19 जुलाई - रविवार

वीकली हॉलिडे के दिन कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

22 जुलाई 2026 - बुधवार

बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

25 जुलाई - चौथा शनिवार

चौथे शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

26 जुलाई - रविवार

वीकली हॉलिडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।