Bank Holiday: आज कहां और क्यों बैंक हैं बंद, जानें कल बुधवार को भी RBI ने क्यों दी है छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday: 26 अगस्त बुधवार को भी महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड के बैंकों में छुट्टी है

Bank Holiday
नगर पंचायत मथौली बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्रांच

आज 25 अगस्त मंगलवार को तो केवल केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और पहला ओणम त्योहार के कारण बंद हैं। लेकिन कल यानी 26 अगस्त बुधवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में कल बैंकों में छुट्टी है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड शामिल हैं। RBI की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद और तिरुवोणम के चलते बैंक बंद रहेंगे।

रक्षांबधन के दिन कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद: इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है। इस मौके पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

आखिरी शनिवार को बैंक खुले हैं: इस महीने के आखिरी शनिवार 29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे। जबकि, महीने के आखिरी रविवार (30 अगस्त) को भी बंद रहेंगे।

सितंबर में बैंकों की हड़ताल और छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे मैट्रिक्स के मुताबिक सितंबर में त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। सितंबर में ही बैंकों की हड़ताल भी प्रस्तावित है।

4 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी

सितंबर की प्रमुख बैंक छुट्टियों की शुरुआत 4 सितंबर, शुक्रवार से होगी। इस दिन जन्माष्टमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्य शामिल हैं।

11 सितंबर को हड़ताल (प्रस्तावित)

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त संस्था यानी यूएफबीयू (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल की मुख्य वजह सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने के फैसले में लगातार हो रही देरी, PLI को लेकर गहरे मतभेद और पेंशन से जुड़ी कई लंबित मांगों का अभी तक हल न होना है।

12 सितंबर को पूरे देश में बैंक बंद

12 सितंबर, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार है। RBI के नियम के अनुसार सभी बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसलिए इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

14 और 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी का असर

14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की सूची के अनुसार बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक हॉलीडे है। 15 सितंबर, मंगलवार को भी कुछ बैंकिंग केंद्रों में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन, संवत्सरी और नुआखाई जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

21 से 25 सितंबर तक क्षेत्रीय छुट्टियां

सितंबर के तीसरे सप्ताह में भी कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। 21 सितंबर को राजस्थान में रामदेव जयंती/तेजा दशमी और कुछ अन्य क्षेत्रों में स्थानीय अवसरों पर छुट्टी है। 22 सितंबर को कर्म पूजा के कारण गंगटोक और कोच्चि में बैंक हॉलीडे दर्ज है।

23 सितंबर को जम्मू और रांची में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं 25 सितंबर को गंगटोक और पणजी में इंद्रजात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

26 सितंबर को चौथा शनिवार

26 सितंबर, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अगले दिन 27 सितंबर, रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। सितंबर में रविवार 6, 13, 20 और 27 सितंबर को पड़ेंगे।

यूपी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

उत्तर प्रदेश के लिहाज से सितंबर में खास तौर पर 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 12 सितंबर को दूसरा शनिवार, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और सभी रविवार महत्वपूर्ण बैंक अवकाश हैं। उपलब्ध RBI-आधारित सूची में यूपी के लिए 4 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश दर्ज है।

बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर जांचें

बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। RBI की हॉलिडे मैट्रिक्स में छुट्टियां बैंकिंग केंद्र के आधार पर दी जाती हैं। इसलिए किसी बड़े लेन-देन, चेक जमा, कैश संबंधी काम या बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम के लिए जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज कहां और क्यों बैंक हैं बंद, जानें कल बुधवार को भी RBI ने क्यों दी है छुट्टी