Bank Holiday: कल तीसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
मुख्य बातें
- Bank Holiday Saturday 15 August 2026: कल तीसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहेंगे
- देश में तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं
- लेकिन कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday Saturday 15 August 2026: कल तीसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहेंगे। देश में तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। लेकिन कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। यानी शनिवार को बैंक जाकर कैश जमा करने, निकालने या अन्य ब्रांच से जुड़े काम करने की योजना बना रहे ग्राहकों को एक दिन का इंतजार करना होगा। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस उपलब्ध रहेंगी। इसलिए जरूरी ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कारण बंद रहेंगे बैंक
15 अगस्त भारत के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। इसी दिन 1947 में हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। यह दिन हमें अपने देश की एकता, अखंडता और आजादी की कीमत समझने के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देता है।
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
15 अगस्त - शनिवार
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त - रविवार
16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त - बुधवार
19 अगस्त को अगरतला - त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त - शनिवार
22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त - रविवार
23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त - मंगलवार
25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम , केरल और विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी - ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त - बुधवार
26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, भोपाल - मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल - मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त - शुक्रवार
28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।


