Bank Holiday: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले जरूर चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मुख्य बातें
- Bank Holiday: अगर इस हफ्ते आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें
- 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और वीकली हॉलिडे के कारण बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं

Bank Holiday: अगर इस हफ्ते आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और वीकली हॉलिडे के कारण बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होंगी।
16 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 16 जुलाई को ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग (रथजात्रा) और हरेला के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक
17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक
इसके बाद 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 19 जुलाई रविवार के दिन देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, 13, 14 और 15 जुलाई को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद खुले रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सर्विस में कोई भी परेशानी नहीं आएगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम पहले की तरह काम करते रहेंगे। बैंक ग्राहक ऑनलाइन पैसा भेज सकते हैं। बिल का पेमेंट, बैलेंस चेक जैसे तमाम काम कर सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना है। कैश निकालना या बैंक ब्रांच में जाकर अपना कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लान कर लें।
जुलाई की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 जुलाई 2026 - गुरुवार
ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग रथजात्रा और हरेला त्योहार के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कांग रथजात्रा मणिपुर में ओडिशा की रथ यात्रा का मणिपुरी संस्करण भी माना जाता है। हरेला उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में मानसून, हरियाली और नई फसल के लिए मनाया जाने वाला लोकल त्योहार है। इन तीनों राज्यों के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक 16 जुलाई को खुले रहेंगे।
17 जुलाई 2026 - शुक्रवार
शुक्रवार 17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यू तिरोत सिंग (U Tirot Sing Syiem) देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
18 जुलाई 2026 - शनिवार
शनिवार 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। द्रुकपा त्शे-जी एक बौद्ध त्योहार है।
19 जुलाई - रविवार
22 जुलाई 2026 - बुधवार
बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। खारची पूजा में देवताओं की पूजा की जाती है।


