Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday: अगस्त महीना आने में कुछ ही दिन बचे हैं
  • अगर आप आप अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे
Bank Holiday: दुर्गा पूजा के अवसर पर कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
नगर पंचायत मथौली बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्रांच

Bank Holiday: अगस्त महीना आने में कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप आप अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे। अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, राखी और कई लोकल त्योहार हैं जिसके कारण बैंक करीब 14 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर आपको अगस्त 2026 में बैंक ब्रांच जाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। RBI के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक अगले महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और वीकली हॉलिडे कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सर्विस चालू रहेंगी।

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अगस्त (रविवार)

2 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे। यह साप्ताहिक अवकाश है।

4 अगस्त (मंगलवार)

4 अगस्त को अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

8 अगस्त (शनिवार)

8 अगस्त को देशभर में दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं गंगटोक (सिक्किम) में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी।

9 अगस्त (रविवार)

9 अगस्त को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

13 अगस्त (गुरुवार)

13 अगस्त को इंफाल (मणिपुर) में पैट्रियट्स डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त (शनिवार)

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त (रविवार)

16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

19 अगस्त (बुधवार)

19 अगस्त को अगरतला (त्रिपुरा) में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

22 अगस्त (शनिवार)

22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त (रविवार)

23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त (मंगलवार)

25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त (बुधवार)

26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्य प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), हैदराबाद (तेलंगाना), इंफाल (मणिपुर), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल), नई दिल्ली, पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़) और रांची (झारखंड) में ईद-ए-मिलाद (बारावफात), थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त (शुक्रवार)

28 अगस्त को अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), जयपुर (राजस्थान), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त (रविवार)

30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने पर कौनसी सर्विस मिलेंगी?

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इसलिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी