13% चढ़ा यह स्टॉक, लगातार टूटने के बाद फिर से तेज रफ्तार से दौड़ा, इस खबर का असर

Jan 13, 2026 11:32 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Stock in Focus: लगातार गिरावट के बाद बालू फोर्ज लिमिटेड (Balu Forge Industries Ltd) के शेयरों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज मंगलवार को देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इससे पहले लगातार 8 कारोबारी दिन के दौरान सिर्फ गिरावट दर्ज की गई थी।

13% चढ़ा यह स्टॉक, लगातार टूटने के बाद फिर से तेज रफ्तार से दौड़ा, इस खबर का असर

Stock in Focus: लगातार गिरावट के बाद बालू फोर्ज लिमिटेड (Balu Forge Industries Ltd) के शेयरों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज मंगलवार को देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इससे पहले लगातार 8 कारोबारी दिन के दौरान सिर्फ गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें, 2026 में भी आज पहला दिन है जब कंपनी के शेयरों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 2026 में कंपनी के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत लुढ़क गया था।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिली बड़ी राहत

स्टॉक एक्सचेंज को बालू फोर्ज लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया था कि इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत उनके कुछ ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जांच की गई थी। यह जांच 7 जनवरी को शुरू हुई थी। 12 जनवरी को खत्म हुई। बालू फोर्ज ने जारी किए बयान में कहा, “कंपनी, प्रमोटर्स और महत्वपूर्ण अधिकारियों ने जांच में पूरा सहयोग किया। डिपार्टमेंट की तरफ से मांगे गए डॉक्यूमेंट्स, सफाई और डीटेल्स को साझा किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार गलती नहीं पाई गई। ना ही कुछ सीज किया गया है।”

बालू फोर्ज ने कहा कि बिजनेस ऑपरेशंस और प्रोडक्शन पर इस जांच का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर आने वाले समय में और भी जानकारी साझा की जाएगी।

शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी

बीएसई में 455.10 रुपये के लेवल पर यह स्टॉक खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत की तेजी के साथ 499.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह मल्टीबैगर स्टॉक बीते एक साल से शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 70 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। बता दें, तीन साल में बालू फोर्ज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 529 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,