20% की छलांग, केमिकल कंपनी के शेयरों में 10 साल के बाद किसी 1 दिन में इतनी बड़ी तेजी, हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Balaji Amines के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है
  • कंपनी हर एक शेयर 11 रुपये का डिविडेंड दे रही है
20% की छलांग, केमिकल कंपनी के शेयरों में 10 साल के बाद किसी 1 दिन में इतनी बड़ी तेजी, हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड

Balaji Amines के शेयरों में गुरुवार को 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में पहली बार इतनी तेजी देखने को मिली है। बता दें, Balaji Amines के शेयर 1488.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की तेजी के बाद 1622.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। अप्रैल के महीने में Balaji Amines के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं? (Balaji Amines Q4 Results)

Balaji Amines ने दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 63.20 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 57.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी को 40.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 11.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 394.80 करोड़ रुपये रहा था। इसके पहले के वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 352.70 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, Balaji Amines का EBITDA सालाना आधार पर 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 94.20 करोड़ रुपये रहा है।

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (Dividend Stock)

Balaji Amines ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 550 प्रतिशत का फायदा होगा।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Share performance)

पिछले तीन महीने में केमिकल कंपनी के शेयरों का भाव 49 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में अधिक है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1946 रुपये और 52 वीक लो लेवल 905.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5218 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत और तीन साल में 32 प्रतिशत गिरा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 33 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, 10 साल में Balaji Amines के शेयरों की कीमतों में 707 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,