1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने
मुख्य बातें
- Dividend Stocks: बजाज ऑटो लिमिटेड ने एक शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है
- कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है

Dividend Stocks: दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी इस बार योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देगी। इस डिविडेंड के लिए Bajaj Auto Ltd ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है।
बजाज ऑटो डिविडेंड रिकॉर्ड डेट? (Bajaj Auto Ltd dividend record date)
बजाज ऑटो लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 150 रुपये का डिविडेंड इस बार बांटा जाएगा। इस डिविडेंड के लिए बजाज ऑटो लिमिटेड ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास Bajaj Auto Ltd के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें 150 रुपये का फायदा मिलेगा।
लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
इससे पहले Bajaj Auto Ltd ने 2025 में योग्य निवेशकों को 210 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने हर शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2008 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी (Bonus Share news)
Bajaj Auto Ltd ने 2010 में पहली और आखिरी बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर योग्य निवेशकों को बांटा था।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा? (Bajaj Auto Ltd Share price)
शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर Bajaj Auto Ltd के शेयर बीएसई में 0.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 10378.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल पहले में यह स्टॉक 24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, Bajaj Auto Ltd का 52 वीक हाई 10784.85 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7879.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.90 लाख करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा है प्रदर्शन (Bajaj Auto Ltd Share Performance)
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयरों का भाव 127 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 169 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 सालों से बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 312 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


