2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, स्टॉक का भाव ₹50 से कम
Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (B2B Software Technologies Ltd) की। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है।

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (B2B Software Technologies Ltd) की। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं।
कितना बोनस शेयर दे रही है?
बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी?
एक्सचेंज को दी जानकारी में बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने 6 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। योग्य निवेशकों को 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच डिविडेंड दिया जाएगा। बता दें, कंपनी पहली बार ही डिविडेंड दे जा रही है।
शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 34.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 2026 में अबतक इस बोनस शेयर देने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 9.60 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, B2B Software Technologies Ltd का 52 वीक हाई 36.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 22.50 रुपये का है। मार्केट कैप 37.52 करोड़ रुपये का है।
5 साल में बीटूबी टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 141 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




