इस कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹454 करोड़, 9 फरवरी को खुल रहा IPO, कितना है GMP
IPO News: अल्फाबेट के निवेश वाली कंपनी Aye Finance IPO ने एंकर निवेशकों से 454.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी एंकर निवेशकों को एक शेयर पर 129 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी किया है।

IPO News: अल्फाबेट के निवेश वाली कंपनी Aye Finance IPO ने एंकर निवेशकों से 454.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी एंकर निवेशकों को एक शेयर पर 129 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी किया है। न्यू यार्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बीएनपी परिबास फाइनेंसियल मार्केट्स आदि ने एंकर निवेशकों के तौर पर दांव लगाया है। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 9 फरवरी को खुल रहा है।
Aye Finance IPO का इश्यू साइज 1010 करोड़ रुपये का है। कंपनी फ्रेश शेयरों के जरिए 5.50 करोड़ शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए 2.33 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, रिटेल निवेशक 9 फरवरी से 11 फरवरी तक दांव लगा पाएंगे।
क्या है प्राइस बैंड?
Aye Finance IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 116 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14964 रुपये का दांव लगाया है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
क्या चल रहा है जीएमपी?
ग्रे मार्केट में Aye Finance IPO की स्थिति अच्छी नहीं है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 5 रुपये प्रति शेयर रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये रहा है।
आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 प्रतिशत हिस्सा, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित होगी।
कंपनी का कारोबार 18 राज्यों में फैला है। वहीं, तीन केंद्र शासित प्रदेशों में भी कंपनी अपनी सर्विसेज दे रही है। बता दें, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



