
5वीं बार बोनस शेयर दे रहा पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, स्टॉक का भाव 10 रुपये से कम
Bonus Share: पेनी स्टॉक एक्सिटा कॉटन (Axita Cotton Ltd) की तरफ से एक बार फिर से बोनस शेयर दिया जाना है। कंपनी 5वीं बार बोनस शेयर दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है।
Bonus Share: पेनी स्टॉक एक्सिटा कॉटन (Axita Cotton Ltd) की तरफ से एक बार फिर से बोनस शेयर दिया जाना है। कंपनी 5वीं बार बोनस शेयर दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें, एक्सिटा कॉटन के शेयरों का भाव 10 रुपये से कम का है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...
1 शेयर बोनस शेयर दे रही है कंपनी
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन कंपनी के 10 शेयर रहेंगे उन्हें एक शेयर फ्री में मिलेगा।
चार बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
पहली बार कंपनी ने 2019 में बोनस शेयर दिया था। तब निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर मिला था। दूसरी बार कंपनी ने 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब निवेशकों को 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस मिला था। 2023 में कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर और फिर 2024 में भी 3 शेयर पर 1 शेयर दिया था।
डिविडेंड भी दे रही है कंपनी
एक्सिटा कॉटन लिमिटेड ने 2024 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये, 2023 में एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 3.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 9.50 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीने में पेनी स्टॉक की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, दो साल में पेनी स्टॉक की कीमतों में 51 प्रतिशत की गिरावट आई है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 69 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, एक्सिटा कॉटन के शेयरों का भाव 550 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





