Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Axita Cotton Limited declared 10 1 bonus share record date 13 february stock price 11 rupees
10 पर 1 शेयर बोनस देने का ऐलान, फरवरी में रिकॉर्ड डेट, ₹11 पर आया शेयर

10 पर 1 शेयर बोनस देने का ऐलान, फरवरी में रिकॉर्ड डेट, ₹11 पर आया शेयर

संक्षेप:

कंपनी ने यह भी बताया है कि बोनस शेयरों की अंतिम संख्या रिकॉर्ड डेट पर मौजूद पेड-अप कैपिटल के आधार पर तय की जाएगी। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी को लगभग ₹3.47 करोड़ की जरूरत पड़ेगी, जिसे फ्री रिजर्व या सिक्योरिटीज प्रीमियम से पूरा किया जाएगा।

Jan 06, 2026 05:11 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Axita Cotton Limited Share: अक्षिता कॉटन लिमिटेड शेयर ने अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना नकद खर्च के फायदा देने के लिए बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यह स्मॉल-कैप टेक्सटाइल कंपनी 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी हर 10 शेयर पर 1 नया बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तय की है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास अक्षिता कॉटन लिमिटेड के शेयर होंगे, वही इस बोनस के हकदार होंगे। हालांकि, इस बोनस इश्यू को अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। बता दें कि आज मंगलवार को कंपनी के शेयर में 5 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई और यह 11.70 रुपये पर आ गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने साफ किया है कि ये बोनस शेयर 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध फ्री रिज़र्व से जारी किए जाएंगे। मौजूदा समय में अक्षिता कॉटन लिमिटेड की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 34.77 करोड़ रुपये है, जिसमें कुल 34.77 करोड़ शेयर (₹1 फेस वैल्यू) शामिल हैं। बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी की पेड-अप कैपिटल बढ़कर करीब 38.25 करोड़ रुपये हो जाएगी और कुल शेयरों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ेगी। हालांकि, शेयर की फेस वैल्यू पहले की तरह ₹1 ही बनी रहेगी।

कंपनी ने यह भी बताया है कि बोनस शेयरों की अंतिम संख्या रिकॉर्ड डेट पर मौजूद पेड-अप कैपिटल के आधार पर तय की जाएगी। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी को लगभग ₹3.47 करोड़ की जरूरत पड़ेगी, जिसे फ्री रिजर्व या सिक्योरिटीज प्रीमियम से पूरा किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि अक्षिता कॉटन लिमिटेड के पास पहले से ही ₹28.02 करोड़ का फ्री रिज़र्व मौजूद है, जो इस बोनस इश्यू के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। कंपनी के मुताबिक, बोर्ड मीटिंग की तारीख से दो महीने के भीतर, यानी 4 मार्च 2026 से पहले बोनस शेयर निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

शेयरों के हाल

शेयर बाजार की बात करें तो अक्षिता कॉटन के शेयरों को लेकर टेक्निकल एनालिस्ट भी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। Tips2trades के सेबी-रजिस्टर्ड एनालिस्ट ए. आर. रामचंद्रन के अनुसार, स्टॉक के डेली चार्ट पर ₹11.35 का मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। अगर शेयर ₹11.98 के रेजिस्टेंस के ऊपर डेली क्लोजिंग देता है, तो आने वाले समय में इसमें ₹13.42 तक का टारगेट देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, बोनस शेयर की घोषणा से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और स्टॉक पर बाजार की नजर बनी हुई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,