
फ्रांस की कंपनी के साथ AXISCADES ने साइन किया MoU, एडवांस ड्रोन को लेकर हुआ एग्रीमेंट
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक AXISCADES Technologies को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है। फ्रांस की कंपनी के साथ इनकी सब्सडियरी का एक एमओयू साइन किया गया है। जिसके भारत में E-Raptor ड्रोन बनाएगी।
Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक AXISCADES Technologies को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है। फ्रांस की कंपनी के साथ इनकी सब्सडियरी का एक एमओयू साइन किया गया है। जिसके भारत में E-Raptor ड्रोन बनाएगी। AXISCADES Technologies ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि सब्सिडियरी AXISCADES Aerospace and Technologies ने फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक बर्ड कंट्रोल के साथ एक एमओयू साइन हुआ है। जिसके बाद भारत में ई-रैप्टर ड्रोन बनाया जाएगा। इस ड्रोन का उपयोग सेना के साथ-साथ आम लोग भी कर पाएंगे। भारत की ड्रोन इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी बात है।

शेयरों में आज दिखी गिरावट
मार्केट में छाई सुस्ती का असर AXISCADES के शेयरों पर आज गुरुवार को देखने को मिला है। कंपनी के शेयर बीएसई में 1532 रुपये के लेवल पर खुले। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1538.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक का दाम 5 प्रतिशत लुढ़कने के बाद 1538.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
इस साल दिया है 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न
AXISCADES Technologies के शेयरों में बीते एक महीने के दौरान 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 93 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, इस साल अबतक कंपनी ने 124 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों को पैसा 2025 में दोगुना हो गया है। एक साल में AXISCADES Technologies के शेयरों का भाव 184 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1778.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 421.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6266 करोड़ रुपये का है।
यह उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है। जिसने में 5 साल में 3258 प्रतिशत या उससे अधिक का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





