चर्चित बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियम में किए बड़े बदलाव, ग्राहकों पर सीधा असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर को अब ज्यादा बकाया राशि पर ज्यादा लेट पेमेंट फीस देना होगा
  • एक्सिस बैंक ने कुछ लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट और कैशबैक से जुड़े नियम भी बदले हैं

life time credit card
क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए बड़ी खबर

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियमों और शुल्क में बदलाव किए हैं। ये बदलाव 28 अगस्त 2026 से लागू होंगे। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि क्या कुछ बदलाव हुए हैं।

क्या हुए हैं बदलाव?

नए नियमों के तहत जो बदलाव हुए हैं उनमें से एक विदेश में कार्ड इस्तेमाल करने को लेकर है। अकसर लोग विदेश में भी भारतीय क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन(DCC) महंगा पड़ जाएगा। बता दें कि

विदेश में खरीदारी करते समय कई बार ग्राहक स्थानीय मुद्रा के बजाय भारतीय रुपये में भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं। इसे DCC कहा जाता है। एक्सिस बैंक ने DCC पर लगने वाले मार्कअप को 1.5% से बढ़ाकर 3.5% कर दिया है। इसके ऊपर लागू टैक्स भी देना होगा। कहने का मतलब है कि अब विदेश में रुपये में भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लेट पेमेंट फीस में बदलाव

एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर को अब ज्यादा बकाया राशि पर ज्यादा लेट पेमेंट फीस देना होगा। यह बदलाव ₹50,000 से ज्यादा बकाया रकम पर लागू है। इसके तहत लेट फीस बढ़कर ₹1300 हो जाएगी। हालांकि, लेट पेमेंट के बाकी स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा।

-₹500 से कम बकाया राशि पर कोई लेट पेमेंट फीस नहीं लगेगी।

- ₹501 से ₹5000 के बीच की बकाया राशि पर ₹500 फीस लगेगी।

-₹5001 से ₹10000 के बीच की राशि पर ₹750 का चार्ज लगेगा।

-₹10001 से ₹50000 के बीच बकाया राशि वाले ग्राहकों को ₹1,200 की लेट पेमेंट फीस देनी होगी।

आंशिक भुगतान करने वालों के लिए भी बदला नियम

बैंक ने उस क्रम को भी तय कर दिया है जिसके अनुसार कार्डहोल्डर्स द्वारा किए गए आंशिक भुगतान उनके बकाया राशि के खिलाफ एडजस्ट किए जाएंगे। भुगतान सबसे पहले लागू फीस, चार्ज और टैक्स के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके बाद EMI, ब्याज शुल्क, सामान्य खरीद लेनदेन और अंत में कैश एडवांस के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसका असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ सकता है जो अक्सर पूरा क्रेडिट कार्ड बिल नहीं चुकाते हैं। खासकर कैश एडवांस का मूलधन सबसे आखिर में चुकता होगा, जबकि इस तरह के लेनदेन पर आमतौर पर ब्याज दर अधिक होती है।

रिवॉर्ड और कैशबैक से जुड़े नियम भी बदले

एक्सिस बैंक ने कुछ लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट और कैशबैक से जुड़े नियम भी बदले हैं। अब टोल, रोड फीस और ब्रिज चार्ज जैसे भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक नहीं मिलेगा। इसके अलावा, गिफ्ट कार्ड खरीदारी को वॉलेट कैटेगरी से हटाकर अलग गिफ्ट कार्ड कैटेगरी में रखा जाएगा। इन लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक नहीं मिलेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़चर्चित बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियम में किए बड़े बदलाव, ग्राहकों पर सीधा असर