Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Axis Bank share price touches 1 year high as post earnings rally extends to fifth day check target price
इस चर्चित शेयर पर 6 ब्रोकरेज हैं फिदा, 5 दिन से रॉकेट की तरह बढ़ रहा भाव

इस चर्चित शेयर पर 6 ब्रोकरेज हैं फिदा, 5 दिन से रॉकेट की तरह बढ़ रहा भाव

संक्षेप:

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयर की गुरुवार को भारी डिमांड थी। शेयर का ऑल टाइम हाई ₹1339.65 है। इस लिहाज से शेयर अभी 5% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, कुल 6 ब्रोकरेज इस शेयर को खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

Thu, 23 Oct 2025 02:20 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Axis Bank share price: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयर की गुरुवार को भारी डिमांड थी। सप्ताह के चौथे दिन बैंक के शेयर 3.2% की बढ़त के साथ ₹1276 के एक साल के नए शिखर पर पहुंच गए। यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन है जब बैंक के शेयर में तेजी देखी गई है। बता दें कि बैंक के शेयर का ऑल टाइम हाई ₹1339.65 है। इस लिहाज से बैंक शेयर अभी 5% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, कुल 6 ब्रोकरेज इस शेयर को खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है एक्सपर्ट का अनुमान?

विश्लेषकों को उम्मीद है कि शेयर की कीमत ₹1450 तक पहुंच जाएगी। ब्रोकरेज कंपनियों ने सितंबर तिमाही के आंकड़ों के बाद एक्सिस बैंक पर व्यापक रूप से तेजी का रुख बनाए रखा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने शेयर के लिए अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹1375 से बढ़ाकर ₹1425 कर दिया है। इसी तरह, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी शेयर के लिए अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस संशोधित कर ₹1450 कर दिया है और वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ऋण वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 12% वार्षिक कर दिया है।

इसके अलावा बर्नस्टीन ने एक्सिस बैंक के शेयर को ₹1250 प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है। एचएसबीसी ने अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखते हुए, मजबूत ऋण वृद्धि, स्थिर मार्जिन और मजबूत परिसंपत्ति गुणवत्ता का हवाला देते हुए, टारगेट प्राइस को ₹1340 से बढ़ाकर ₹1460 कर दिया है। वहीं, नोमुरा ने एक्सिस बैंक के लिए ₹1440 प्रति शेयर टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें' रेटिंग जारी की है। ब्रोकरेज जेफरीज ने भी शेयर के लिए 'खरीदें' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1430 प्रति शेयर कर दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट प्रॉफिट 26 प्रतिशत घटकर 5,089.64 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 6,917.57 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने बताया कि तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 13,745 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में दो प्रतिशत अधिक है। बैंक की परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत घटकर 10,413 करोड़ रुपये रह गई। बैंक की सितंबर, 2025 के अंत तक ग्रॉस एनपीए 1.46 प्रतिशत रहीं। वहीं शुद्ध एनपीए 0.44 प्रतिशत रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 0.34 प्रतिशत था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।