7 महीने में शेयर में 235% की तूफानी तेजी, अब कंपनी बांटने जा रही 3 बोनस शेयर
अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, हर 1 शेयर पर 3 फ्री शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयर 7 महीने में 235% उछल गए हैं।

एक छोटी कंपनी अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 फ्री शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 10 अप्रैल 2026 तय की है। अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयर 1 अप्रैल को BSE में 168 रुपये पर बंद हुए हैं, यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल है। अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयर पिछले 7 महीने में 235 पर्सेंट उछल गए हैं।
235% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयरों में 7 महीने में 235 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2025 को 50.13 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 अप्रैल 2026 को 168 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयरों में 165 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 63.20 रुपये से बढ़कर 168 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयरों में 58 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो इस छोटी कंपनी के शेयर 74 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 196 पर्सेंट का उछाल आया है।
2 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के शेयर 27 मार्च 2026 को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर थे। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.97 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 58.03 पर्सेंट है।
IPO में 70 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स के आईपीओ में शेयर का दाम 70 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 7 जनवरी 2025 को खुला था और यह 9 जनवरी तक ओपन रहा। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 2 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 1 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 2000 शेयर थे। अवैक्स अपैरल्स एंड अर्नामेंट्स का आईपीओ टोटल 260.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 372.35 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 140.46 गुना दांव लगा था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


