1 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, 6 महीने में पैसा किया दोगुना
Avax Apparels and Ornaments Ltd शेयर बाजार में 7 अप्रैल को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

Bonus Share: Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयर अगले हफ्ते यानी सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हुआ है।
शेयरों को हो चुका है दो हिस्सों में बंटवारा
शेयर बाजारों की दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटा गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी शेयर बाजार में 27 मार्च 2026 को एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड की थी।
किस दिन एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी
कंपनी शेयर बाजार में 7 अप्रैल को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
6 महीने में किया पैसा दोगुना
गुरुवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 168 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 65 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 179 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, एक साल में Avax Apparels and Ornaments Ltd के शेयरों की कीमतों में 196 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 168 रुपये और 52 वीक लो लेवल 50.13 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 34.92 करोड़ रुपये का है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 41.97 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 58.03 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


