Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Avanti Feeds share surges 70 percent in february month know why
70% तक चढ़ गया यह शेयर, लगातार 4 दिन से है तेजी, इस खबर का असर

70% तक चढ़ गया यह शेयर, लगातार 4 दिन से है तेजी, इस खबर का असर

संक्षेप:

कंपनी का EBITDA 9.4% बढ़कर ₹176 करोड़ हो गया और सबसे बड़ी बात यह रही कि मार्जिन 500 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 12.7% पर पहुंच गया। बेहतर मार्जिन से साफ है कि कंपनी लागत पर नियंत्रण रखने में सफल रही है।

Feb 12, 2026 02:22 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Avanti Feeds share price: झींगा (श्रिम्प) कारोबार से जुड़ी अवंति फीड्स के शेयरों में जोरदार तेजी का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार, 12 फरवरी को शेयर 17% उछलकर ₹1,395 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि जहां व्यापक बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था, वहीं अवंति फीड्स निवेशकों की खास पसंद बना रहा। हालिया सकारात्मक खबरों और बेहतर नतीजों के चलते शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे इसमें बुल रन बरकरार है।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने बुधवार को दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए, जो उम्मीद से बेहतर रहे। अवंति फीड्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹163 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹141 करोड़ था। वहीं ऑपरेशंस से होने वाली कुल आय भी बढ़कर ₹1,384 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹1,366 करोड़ थी। कंपनी का EBITDA 9.4% बढ़कर ₹176 करोड़ हो गया और सबसे बड़ी बात यह रही कि मार्जिन 500 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 12.7% पर पहुंच गया। बेहतर मार्जिन से साफ है कि कंपनी लागत पर नियंत्रण रखने में सफल रही है।

क्या है डील

इस तेजी के पीछे एक और बड़ा कारण भारत और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम ट्रेड डील है। पहले भारतीय झींगा निर्यात पर 50% तक टैरिफ लग रहा था, जिससे उद्योग को भारी नुकसान हुआ था। FY25 में करीब 48% भारतीय झींगा निर्यात अमेरिका जाता है, ऐसे में ऊंचे टैरिफ के कारण कई ऑर्डर रुके, किसानों को कम दाम मिले और लगभग ₹2,000 करोड़ का स्टॉक अटका या दूसरी जगह भेजना पड़ा। अब टैरिफ घटकर 18% होने से निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है। यही वजह है कि एक्वाकल्चर सेक्टर के शेयरों में नई जान आई है।

शेयरों का हाल

लगातार सकारात्मक घटनाक्रम के बीच अवंति फीड्स का शेयर फरवरी में अब तक करीब 70% चढ़ चुका है, जो हाल के वर्षों की सबसे बड़ी मासिक तेजी मानी जा रही है। कैलेंडर वर्ष 2025 में भी शेयर ने 22% की बढ़त के साथ तीसरा लगातार साल सकारात्मक रिटर्न दिया। लंबी अवधि में देखें तो शेयर ने तीन साल में 244% और पांच साल में 165% का शानदार रिटर्न दिया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;