10 दिन में 85% की तूफानी तेजी, नई ऊंचाई पर पहुंच गया शेयर, झींगों के बिजनेस से जुड़ी है कंपनी
अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। अवंती फीड्स के शेयर 5% से अधिक के उछाल के साथ 1489.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अवंती फीड्स के शेयर 10 दिन में 85% से अधिक उछल गए हैं।

Avanti Feeds Share Price: झींगों और उनके खाने का निर्यात करने वाली कंपनी अवंती फीड्स के शेयरों में पिछले कुछ दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1489.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद से अवंती फीड्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। अवंती फीड्स के शेयर 10 दिन में 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
10 दिन में 85% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद से अवंती फीड्स (Avanti Feeds) के शेयर 10 दिन में 85 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। झींगों के बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 2 फरवरी 2026 को 800.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 को 1489.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 1077.95 रुपये से बढ़कर 1490 रुपये के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 80 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।
टैरिफ घटने से कंपनी को फायदा
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एक्सपोर्ट पर लगने वाला टैरिफ घटकर 18 पर्सेंट पहुंच गया है, इससे अमेरिकी मार्केट में झींगों का निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी। प्रोसेस्ड झींगों के मामले में इंडियन एक्सपोर्टर्स के लिए अमेरिका बेहद अहम मार्केट है। वित्त वर्ष 2025 में एक्सपोर्ट वॉल्यूम और एक्सपोर्ट वैल्यू में इस मार्केट की हिस्सेदारी क्रमश: 41 और 48 पर्सेंट रही है। भारत हर साल अमेरिका को करीब 250,000 मीट्रिक टन सीफूड का एक्सपोर्ट करता है।
52 हफ्ते के निचले स्तर से 150% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
अवंती फीड्स (Avanti Feeds) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 150 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। अवंती फीड्स के शेयर 7 अप्रैल 2025 को 582 रुपये पर थे, यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 को 1489.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में अवंती फीड्स के शेयर 195 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 10 साल में कंपनी के शेयरों में 1100 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। अवंती फीड्स का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 149.38 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 10.5 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 135.21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



