पावर कंपनी के IPO ने पहले ही दिन किया कमाल, निवेशकों को कराया 31% का मुनाफा

Jan 20, 2026 11:25 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर वर्तमान में अपने आईपीओ मूल्य से लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि बाजार में इसे लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। लिस्टिंग से पहले कंपनी के IPO को ग्रे मार्केट में करीब 17% का प्रीमियम (GMP) मिल रहा था।

पावर कंपनी के IPO ने पहले ही दिन किया कमाल, निवेशकों को कराया 31% का मुनाफा

Avana Electrosystems Share: अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयरों ने 20 जनवरी को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 77.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्टिंग के साथ मजबूत शुरुआत की। यह एसएमई आईपीओ के 59 रुपये प्रति शेयर के भाव से लगभग 31.4 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। मजबूत शुरुआत के बाद, कंपनी के शेयर लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 73.65 रुपये प्रति शेयर के निचले सर्किट पर पहुंच गए। शेयर वर्तमान में अपने आईपीओ मूल्य से लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि बाजार में इसे लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। लिस्टिंग से पहले कंपनी के IPO को ग्रे मार्केट में करीब 17% का प्रीमियम (GMP) मिल रहा था।

क्या है डिटेल

₹35.22 करोड़ के इस SME IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यह इश्यू 14 जनवरी को बंद हुआ था और कुल मिलाकर इसे 131.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे ज्यादा जोश नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) में दिखा, जहां इश्यू 219 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। वहीं, रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 137 गुना से अधिक बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने भी इसे करीब 55 गुना सब्सक्राइब किया। इससे पहले एंकर निवेशकों ने 9 जनवरी को ही ₹9.97 करोड़ के शेयर खरीद लिए थे।

कंपनी का कारोबार

कंपनी का बिजनेस पावर सेक्टर से जुड़ा हुआ है। कंपनी कस्टमाइज्ड कंट्रोल और रिले पैनल बनाती है, जिनका इस्तेमाल पावर सिस्टम की मॉनिटरिंग, कंट्रोल और प्रोटेक्शन में किया जाता है। इसके प्रोडक्ट्स ट्रांसमिशन लाइन, पावर ट्रांसफॉर्मर, सबस्टेशन और बस बार जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी 11 kV से लेकर 220 kV तक के वोल्टेज से जुड़े पैनल और रिले बनाती है। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बेंगलुरु के पीण्या इंडस्ट्रियल एरिया में हैं और फिलहाल कंपनी में 129 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

फाइनेंशियल मोर्चे पर भी कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही है। मार्च 2025 को खत्म हुए साल में अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स की कुल आय ₹62.93 करोड़ रही, जबकि मुनाफा ₹8.31 करोड़ दर्ज किया गया। इससे पिछले साल यानी FY24 में कंपनी का PAT सिर्फ ₹4.02 करोड़ था। वहीं, सितंबर 2025 तक के 6 महीनों में कंपनी ने ₹36.28 करोड़ की आय पर ₹5.61 करोड़ का मुनाफा कमाया। IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और जनरल कॉरपोरेट खर्चों में करेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;