Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Avana Electrosystems IPO Share listing Stock trading with 17 Percent Premium in Grey Market
60 रुपये से कम का शेयर, 17% पहुंच गया GMP, बाजार में उतरने जा रही कंपनी

60 रुपये से कम का शेयर, 17% पहुंच गया GMP, बाजार में उतरने जा रही कंपनी

संक्षेप:

अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के IPO में शेयर का दाम 59 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 10 रुपये के प्रीमियम पर हैं। अगर मौजूदा GMP के हिसाब से देखें तो अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 69 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

Jan 19, 2026 10:40 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 131 गुना से ज्यादा दांव लगा है। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर मंगलवार 20 जनवरी को बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। लिस्टिंग से ठीक पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपनी धाक जमाए हुए हैं। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर ग्रे मार्केट 17 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 जनवरी को खुला था और यह 14 जनवरी तक ओपन रहा।

59 रुपये है शेयर का दाम, 17% पहुंच गया GMP
अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ में शेयर का दाम 59 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 10 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 69 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 17 पर्सेंट के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 35 करोड़ रुपये तक का था।

IPO पर लगा 131.82 गुना दांव
अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ टोटल 131.82 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 137.52 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 219.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 54.97 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ के 2 लॉट में 4000 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2.36 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा है।

क्या करती है कंपनी
अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स की शुरुआत साल 2010 में हुई है। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड कस्टमाइज्ड कंट्रोल एंड रिले पैनल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी पावर सिस्टम मॉनिटरिंग, कंट्रोल एंड प्रोटेक्शन एप्लीकेशंस ट्रांसमिशन लाइंस, टावर ट्रांसफॉर्मर्स के लिए 11kv से 220kv की रेंज में कंट्रोल एंड रिले पैनल्स ऑफर करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;