Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Avana Electrosystems IPO open from 12 January price band 59 rupees check other details
12 जनवरी से खुल रहा पावर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹59, निवेश का मौका

12 जनवरी से खुल रहा पावर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹59, निवेश का मौका

संक्षेप:

पावर सेक्टर की कंपनी अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 56 से 59 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Jan 06, 2026 06:45 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Avana Electrosystems IPO: पावर सेक्टर की कंपनी अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 56 से 59 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में कुल 59.70 लाख शेयर शामिल हैं, जिनका कुल साइज करीब 33.43 करोड़ से 35.22 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें 51.76 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के तहत जारी किए जाएंगे, जबकि 7.94 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। यह आईपीओ NSE के SME प्लेटफॉर्म NSE Emerge पर लिस्ट होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ में न्यूनतम बोली 2,000 शेयरों की है, यानी एक लॉट के लिए करीब 1.12 लाख रुपये का निवेश करना होगा। वहीं न्यूनतम आवेदन राशि 4,000 शेयर यानी लगभग 2.24 लाख रुपये रखी गई है। आईपीओ में 35% हिस्सा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी में 31 अगस्त 2025 तक कुल 129 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन और सपोर्ट स्टाफ शामिल है। पावर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए, यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो SME सेगमेंट में मौके तलाश रहे हैं।

कंपनी का कारोबार

अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स पावर सिस्टम इक्विपमेंट सेगमेंट में काम करने वाली एक उभरती हुई कंपनी है, जो अब अपना आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है। यह कंपनी खास तौर पर बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए कंट्रोल और रिले पैनल्स तथा प्रोटेक्शन रिले के डिजाइन, निर्माण और सप्लाई का काम करती है। अवाना के प्रोडक्ट्स सोलर और विंड पावर प्लांट्स, पारंपरिक बिजली उत्पादन इकाइयों, ट्रांसमिशन सब-स्टेशनों और बिजली वितरण कंपनियों में इस्तेमाल किए जाते हैं। कंपनी के सभी सिस्टम अंतरराष्ट्रीय IEC स्टैंडर्ड्स के अनुरूप हैं और आधुनिक SCADA आधारित सब-स्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं।

कंपनी 11 kV से लेकर 220 kV तक के कस्टमाइज्ड कंट्रोल और रिले पैनल्स बनाती है, जिनका उपयोग ट्रांसमिशन लाइन्स, ट्रांसफॉर्मर, बस बार, कैपेसिटर बैंक और सब-स्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम में होता है। अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स के पास बेंगलुरु के पीण्या इंडस्ट्रियल एरिया में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनका कुल कवर एरिया करीब 12,500 स्क्वायर फीट है। यूनिट-I में सालाना 70,000 रिले बनाने की क्षमता है, जबकि यूनिट-II में हर साल 600 कंट्रोल और रिले पैनल्स तैयार किए जा सकते हैं। दोनों यूनिट्स में एडवांस टेस्टिंग, कैलिब्रेशन और क्वालिटी कंट्रोल की सुविधाएं मौजूद हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,