Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Autoriders International will give 5 bonus share record date 15 nov
1 शेयर पर 5 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर को

1 शेयर पर 5 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर को

संक्षेप: Bonus Share: निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी Autoriders International के शेयर कल एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 5 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए पहले रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया था।

Mon, 17 Nov 2025 03:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी Autoriders International के शेयर कल एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 5 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए पहले रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया था। बता दें, कंपनी ने 8 साल के बाद बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिलेंगे 1 शेयर पर 5 शेयर फ्री

एक्सचेंज को दी जानकारी में Autoriders International ने बताया है कि एक शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 18 नवंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कल मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेगी।

यह दूसरी बार है जब कंपनी ने बोनस शेयर दे रही है। इससे पहले कंपनी ने 2017 में बोनस शेयर दिया था। तब Autoriders International ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।

ये भी पढ़ें:300000 के आंकड़े को कब छू लेगा सेंसेक्स? Goldman Sachs ने दी टाइमलाइन

डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

इसी साल के सितंबर के महीने में Autoriders International के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में शानदार रिटर्न

पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 346 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 1039 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1 साल में Autoriders International का शेयर 3462 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, सोमवार को Autoriders International के शेयर 5087.60 रुपये के लेवल पर था। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 149.90 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 295 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:1 पर शेयर 4 बोनस दे रही है कंपनी, मल्टीबैगर स्टॉक का भाव 5 साल में 1635% चढ़ा

सितंबर तिमाही के शेयर होल्डिंग के दौरान कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.43 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 37.57 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।