Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Autoriders International Limited share give 3461 percent return in one year stock falls today 83 percent
1 साल में 3461% का रिटर्न, आज 83% सस्ता हुआ स्टॉक, ₹1000 के नीचे आया भाव

1 साल में 3461% का रिटर्न, आज 83% सस्ता हुआ स्टॉक, ₹1000 के नीचे आया भाव

संक्षेप:

Bonus Share: ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Autoriders International Limited) के शेयरों में कल मुकाले आज 83.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 83.30 प्रतिशत टूटने के बाद 849.45 रुपये के लेवल पर आ गया। असल में यह गिरावट नहीं है।

Nov 18, 2025 02:38 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Autoriders International Limited) के शेयरों में कल मुकाले आज 83.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 83.30 प्रतिशत टूटने के बाद 849.45 रुपये के लेवल पर आ गया। असल में यह गिरावट नहीं है। शेयरों का इतना सस्ता होने की वजह बोनस शेयर है। ऑटोराइडर्स इंटरनेशन लिमिटेड के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। जिसकी वजह से एडजस्टेड प्राइस घटकर 849.45 रुपये के लेवल पर आ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5 बोनस शेयर दे रही है कंपनी

ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल लिमिटेड की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 बोनस शेयर दिया जाना है। कंपनी ने पहले ही इस बोनस इश्यू के लिए आज यानी 18 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया था। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज होगा उन्हें हर एक शेयर पर 5 शेयर बोनस मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:ग्रो और फिजिक्सवाला पर नहीं लगा पाए दांव, 21 नवंबर को खुल रहा इस कंपनी का IPO

8 साल के बाद कंपनी दे रही है बोनस

ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर 2017 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। यह पहली बार था जब कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया गया था।

शेयर बाजार में कैसा रहा है प्रदर्शन

इस कंपनी के रिटर्न के मामले में कई दिग्गज कंपनियों को भी पछाड़ दिया है। स्टॉक महज तीन महीने में ही 346 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने में ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Autoriders International Limited) ने 1039 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है। एक साल से इस मल्टीबैगर स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 3461 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में सुस्ती के बीच 1% चढ़ा यह मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक, मिला नया काम

कंपनी का 52 वीक हाई 849.63 रुपये और 52 वीक लो लेवल 25.03 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 295 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।