Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Autoriders International giving 5 bonus share company shares rallied over 16000 percent
5 बोनस शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, दो साल में 16000% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

5 बोनस शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, दो साल में 16000% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

संक्षेप:

ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयर 18 नवंबर को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयर दो साल में 16000% से ज्यादा उछले हैं।

Nov 16, 2025 09:17 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर बांटेगी। ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयर मंगलवार 18 नवंबर को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयरों में पिछले दो साल में तूफानी तेजी आई है। ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयर पिछले दो साल में 16000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार 14 नवंबर को BSE में 5087.60 रुपये पर बंद हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब 2 दो साल में 16000% से ज्यादा की तेजी
लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयर पिछले करीब दो साल में 16819 पर्सेंट चढ़ गए हैं। ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयर 7 दिसंबर 2023 को 30.07 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 नवंबर 2025 को 5087.60 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयरों में 3294 पर्सेंट का जोरदार उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 149.90 रुपये से बढ़कर 5000 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 1617 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले छह महीने में ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल के शेयर 1040 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5087.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 149.90 रुपये है।

ये भी पढ़ें:IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, अभी से 25% पहुंचा फायदा

पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल (Autoriders International) इससे पहले भी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2017 को अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा था। ऑटोराइडर्स इंटरनेशनल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 62.43 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 37.57 पर्सेंट है। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को 295 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।