पैसे का कर लीजिए इंतजाम, सेबी ने 2 नए IPO को दे दी है हरी झंडी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सेबी ने Kay Jay फोर्जिंग्स और पोलाइट पावरटेक को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है
  • Kay Jay फोर्जिंग्स नए शेयर जारी करके 300 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है
IPO market
2 और आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं

IPO News: आईपीओ मार्केट में दो अैर कंपनियों की एंट्री होने वाली है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने Kay Jay फोर्जिंग्स और पोलाइट पावरटेक को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों ने मार्च 2026 में सेबी के पास अपने ड्राफ्ट आईपीओ पेपर जमा किए थे।

Kay Jay फोर्जिंग्स आईपीओ

लुधियाना की कंपनी Kay Jay फोर्जिंग्स नए शेयर जारी करके 300 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ में मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 60 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) भी शामिल होगी। कंपनी की लिस्टेड प्रतिस्पर्धी कंपनियों में रामकृष्ण फोर्जिंग्स, कल्याणी फोर्ज, Saner इंजीनियर और Rolex रिंग्स शामिल हैं। कंपनी के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। PL कैपिटल इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

कंपनी के बारे में

यह एक B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोटिव सेक्टर में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के लिए मशीन्ड पार्ट्स बनाती है। कंपनी खेती के उपकरण, माइनिंग इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक घरेलू उपकरणों जैसे कुछ नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर को भी सप्लाई करती है। इसके पोर्टफोलियो में 286 प्रोडक्ट्स शामिल हैं। क्रैंकशाफ्ट और क्रैंकशाफ्ट असेंबली इसके मुख्य प्रोडक्ट्स हैं। यह लोअर ब्रैकेट असेंबली, लीवर किक-स्टार्टर असेंबली, गियर-शिफ्ट लीवर असेंबली, प्रोपेलर शाफ्ट, डोर हिंज और स्टीयरिंग योक भी बनाती है।

कंपनी भारत में टू-व्हीलर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को क्रैंकशाफ्ट और क्रैंकशाफ्ट असेंबली सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की शुरुआत से ही टू-व्हीलर के लिए क्रैंकशाफ्ट उसका मुख्य प्रोडक्ट रहा है। कंपनी ने थ्री-व्हीलर, पैसेंजर गाड़ियों, कमर्शियल गाड़ियों, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और नॉन-ऑटोमोटिव इस्तेमाल के लिए भी पार्ट्स बनाने का काम शुरू किया है।

पोलाइट पावरटेक

कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करने की योजना बना रही है। यह पावर इंफ्रास्ट्रक्चर EPC के क्षेत्र में काम करती है। यह कंपनी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम करती है। इस कंपनी ने हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन, अंडरग्राउंड केबलिंग, सबस्टेशन बनाने और सोलर EPC में अपनी क्षमताएं विकसित की हैं। यह बिजनेस 2006 से पटेल इलेक्ट्रिकल्स के तहत किए गए काम पर आधारित है और भारत के कई राज्यों में सक्रिय है।

नए इश्यू से मिलने वाली कुल रकम में से 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। इस आईपीओ में 1 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और प्रमोटर योगेशकुमार नरोत्तमभाई पटेल की ओर से 25 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पैसे का कर लीजिए इंतजाम, सेबी ने 2 नए IPO को दे दी है हरी झंडी