Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Authum Investment will give four bonus share record date before 15 jan 2026
कंपनी दे रही है 1 पर 4 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी से पहले

कंपनी दे रही है 1 पर 4 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी से पहले

संक्षेप:

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Authum Investment & Infrastructure ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है।

Jan 07, 2026 06:11 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: बोनस शेयर देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Authum Investment & Infrastructure ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। तय रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस बोनस इश्यू के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

15 जनवरी 2026 से पहले रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार एक रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया गया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

ये भी पढ़ें:52 वीक हाई पर पहुंचा यह मल्टीबैगर स्टॉक, इस अधिग्रहण ने किया निवेशकों को गदगद

4 साल पहले हो चुका है शेयरों का बंटवारा

2021 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। बता दें, कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

Authum Investment & Infrastructure के शेयर आज बुधवार को 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3092.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 59 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 217 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 17586 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 127214 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें:60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

प्रमोटर्स बेच रहे हैं शेयर

कंपनी में प्रमोटर्स हिस्सेदारी को लगातार घटा रहे हैं। सितंबर तिमाही के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 68.79 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 31.21 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले जून तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.95 प्रतिशत थी। जबकि पब्लिक के पास 25.05 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,